आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव इंस्पायर 2024 का हुआ रंगारंग समापन
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 18 जनवरी । आर एन बी ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव इंस्पायर 2024 का गुरुवार को रंगारंग समापन हुआ I तीसरे दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया I
निर्देशन नमक प्रतियोगिता में ऋषभ राज की टीम विजेता रही वही मीनाक्षी अग्रवाल और खुशबू की टीम को उपविजेता घोषित किया गया । आशु भाषण की प्रतियोगिता में बी.टेक. के विद्यार्थी यशोधन ने बाजी मारी वही बी ए- एल एल बी की छात्रा शालिनी शर्मा उपविजेता रही।

फोटोग्राफी की प्रतिस्पर्धा में बी ए की छात्रा मीनाक्षी अग्रवाल विजेता रही, वहीं बी बी ए की छात्रा दीक्षा मिनी उपविजेता रही I बी बी ए की ही छात्र चैतन्य सिंह राठौड़ को तृतीय स्थान मिला I
क्विज कंपटीशन में बी बी ए- एल एल बी की छात्रा पलक जैन और बी ए- एल एल बी के छात्र विकास कुमार की टीम विजेता रही वही बी ए- एल एल बी के छात्र ऋषभ राज और बी बी ए- एल एल बी के छात्र पारस चुग की तीन प्रथम उपविजेता रही और बी ए- के छात्र लक्ष्य मनचंदा और बी ए- की छात्रा करण नागर की टीम द्वितीय उपविजेता रही I
पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में खुशबू अग्रवाल ने बाजी मारी वही मीनाक्षी अग्रवाल उपविजेता रही।

इंस्पायर 2024 की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में मिस्टर इंस्पायर के रूप में बी ए एल एल बी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र तेज प्रकाश को चुना गया वहीं मिस इंस्पायर के रूप में बी ए एल एल बी 8th सेमेस्टर की छात्रा वामाक्षी पारीक को चुना गया I
गायन की प्रतियोगिता में एकल गायन में खुशबू कंवर, युगल गायन में तरुण जावा तथा सुषमा सिंह और समूह गायन में डैजलर समूह को विजेता घोषित किया गया वहीं रासलीला समूह को उपविजेता घोषित किया गया I
ट्रेजर क्वेस्ट नमक खजाना ढूंढने की प्रतियोगिता में विभिन्न संकेतों के माध्यम से सबसे कम समय में खजाना ढूंढने में लक्ष्य मनचंदा और करन नांगल की टीम विजेता रही ,वहीं कौस्तुभ अग्रवाल रोहिताश और गौतम जैन की टीम द्वितीय स्थान पर रही और शिवानी यादव और वागदेवी की टीम तृतीय स्थान पर रही I
वार्षिकोत्सव इंस्पायर 2024 की तैयारी के लिए विभिन्न विद्यार्थियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई और उन टीमों ने विभिन्न फैकल्टी मेंबर्स के निर्देशन में शानदार कार्य किया I इंस्पायर के ब्रांड एंबेसडर के रूप में अभिषेक सोनी, दीपक बिश्नोई, दर्शन भंसाली, धीरज लालनी, छाया मिनी, अदिति झा ,निखिल कुमार ,यशोधन शर्मा , ज्ञान नारायण झा , हर्षित गोलचा ,हेमंत गहलोत, पलक जैन ,लावण्या लखोटिया और ऋषभ राज ने शानदार कार्य किया I

इंस्पायर 2024 के गोल्ड पार्टनर के रूप में स्टेट बैंक आफ इंडिया, सोलर पार्टनर के रूप में बुल पावर एनर्जी ,फूड पार्टनर के रूप में खाओसा , बाइक पार्टनर के रूप में ओला बाइक्स और बेवरेज पार्टनर के रूप में लोटस डेयरी ने भी अपनी सहभागिता निभाई I
कार्यक्रम के तीसरे दिन डी जे जस्सी ने मधुर गीत प्रस्तुत किए और विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया I
तृतीय दिन पारितोषिक वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त व भारतीय प्रशासनिक सेवा की सदस्य श्रीमती उर्मिला राजोरिया उपस्थित थी I उन्होंने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया और विद्यार्थियों को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया I

इंस्पायर 2024 के संयोजक के रूप में डॉ. दीपाली मालोदिया और सहसंयोजक के रूप में डॉ. अशोक करनानी , शैलेंद्र बारहट , संदीप सक्सेना और मौलिक चंदनानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई I
विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रोफेसर राकेश भार्गव और कुल सचिव डॉ. दीपाली गुप्ता ने इस कार्य में सभी विद्यार्थियों और फैकल्टी मेंबर्स को निर्देशन प्रदान किया I



