मात्र 15 महीने में पूरा कुरान हिफ्ज़ (याद) कर रचा इतिहास
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 02 फरवरी बीकानेर के रोशनी घर चोराहा स्थित मदरसा जामिया सबीलुस्सलाम के 10 वर्षीय होनहार छात्र सैय्यद अब्दुल्लाह* ने मात्र1 5* महीने की अवधि में पूरा कुरान हिफ्ज़ याद किया है जो छात्र की असाधारण प्रतिभा एवं क्षमता को दर्शाता है ।
मदरसा संचालक हाफिज अब्दुस्सलाम ने बताया कि फुल टाइम पढ़ने वाले सामान्य छात्रों को पूरा कुरान हिफ्ज़ करने में 4 से 5 वर्ष लगते हैं।
जब कि उक्त छात्र ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ पार्ट टाइम पढ़ कर भी मात्र15 महीने की अवधि में पूरा कुरान हिफ़्ज याद कर लिया है। जो अकल्पनीय एवं अविश्वसनीय है।

छात्र की इस एतिहासिक उपलब्धि पर परिवार एवं मदरसा में उत्साह का माहौल है एवं सुभचिंतकों व परिचितों की और से छात्र एवं उनके टीचर हाफिज मोहम्मद आरिफ भणियाणा को बधाईयां दी जा रही है।
इसके साथ साथ छ: और छात्रों ने कुरान पाक हिफ्ज़ याद किया है।
छात्रों की इस अविश्वस्नीय प्रतिभा के सम्मान हेतु 08 फ़रवरी गुरुवार को मदरसा जामिया सबीलुस्सलाम में सम्मान समारोह रखा गया है ।



