डीजल व पैट्रोल पर वेट कम नहीं करना निराशाजनक       -प्रोफेसर डॉ. बिनानी.

0
221

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

 बीकानेर 08 फ़रवरी । राजस्थान के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक्स प्रिंसिपल चिंतक व लेखक एवं मल्टी स्किल डेवलपमेंट एसोसिएशन के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने  कहा कि अंतरिम बजट में लैंड टैक्स समाप्त करने, चीनी तथा गुड़ पर मंडी टैक्स समाप्त करने, बुजुर्ग पेंशन राशि में वृद्धि करने आदि घोषणाएं सराहनीय है ।  इसी प्रकार, किसानों के हितों से सम्बन्धित विभिन्न घोषणाएं करना, राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स का गठन करना स्वागत योग्य है । परन्तु इस बजट में डीजल व पैट्रोल पर वेट की दरें कम नहीं करना आम जनता के लिए निराशाजनक है l इससे जनसामान्य को कोई फायदा नहीं हुआ है l

अंतरिम बजट में उद्योगों, इंफ्रास्ट्रक्चर,चिकित्सा व स्वास्थ्य, परिवहन, सोलर ऊर्जा आदि के संबंध में बजट प्रावधानों में वृद्धि व अन्य घोषणाएं करना सकारात्मक परिणाम देने वाले हैं ।  इसके साथ साथ कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं,,महिलाओं संबंधी घोषणाएं आदि निश्चय ही प्रशंसनीय है । प्रत्येक संभाग में रोजगार मेलों, कैंपस प्लेसमेंट, स्कील डवलपमेंट प्रोग्राम कराए जाने की घोषणा, कर्मचारी चयन बोर्ड एवं आरपीएससी द्वारा वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किये जाने की घोषणा करना आदि कदम युवाओं की दृष्टि से सराहनीय है l राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अधिक बजट प्रावधानों, छूटों, सुविधाओं आदि का एलान करना बहुत अच्छा है ।लेकिन, इनका वास्तविक फायदा तो इनके सही क्रियान्वयन पर ही निर्भर करता है ।  अतः इन सभी घोषणाओं को धरातल पर लागू करने की महत्ती आवश्यकता है । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here