राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में बीकानेर बनी चैंपियन

0
335

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर ,13 फरवरी। राजस्थान अंतर जिला सिविल सेवा खेल कूद प्रतियोगिता (राज्य स्तरीय ) 2023-24 का आयोजन अजमेर में 10-12 फरवरी को हुआ । इसमें टेनिस खेल में बीकानेर टीम फिर से चैम्पियन रही | फाइनल मैच में बीकानेर का मुकाबला जयपुर मुख्यालय की टीम से था | इसमें बीकानेर की टीम शानदार तरीके से खेलते हुए 6-0, 6-0 से जयपुर को हराकर चैंपियन रही ।

इस टीम में डॉ. भूपेंद्र शर्मा , डॉ. अभिषेक बिन्नानी , डॉ. शंकर लाल जाखड़, डॉ. संदीप खद्दा, डॉ. पुनीत नोवाल एंव शारीरिक शिक्षकः कैलाश प्रजापत एंव पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रवक्ता महिपाल सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट को बीकानेर के नाम किया | इसी वर्ष जनवरी में झालावाड़ में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर संभागीय टेनिस भी जोधपुर को हराकर ख़िताब अपने नाम किया था
इस अवसर पर आचार्य तुलसी क्षेत्रीय केंसर रिसर्च सेंटर पी बी एम चिकित्सालय मे सम्मान किया गया जिसमे इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ एच एस कुमार,विभागाध्यक्षा रेडियोथेरेपी डॉ नीति शर्मा रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉसुरेन्द्र बेनीवाल सर्जिकल ऑनकोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ संदीप गुप्ता, डॉ राजेश सीवर,डॉ कमलेश हर्ष,डॉ प्रमिला खत्री प्रभारी रेडियोग्राफर रेडियोथेरेपी परवेज उर रहमान,गणेश राम,दौलत राम कस्वा,हिमांशु गुप्ता,नईम अहमद , मनिश भाट,स्वाती बिश्नोई,अंकित,मुस्कान भाटी,मीनाक्षी सुथार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here