खाजूवाला के युवाओं की तरह पूरे देश के युवा रेसलिंग को लेकर आगे आएं -द ग्रेट खली

0
383

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 08 नवंबर । खाजूवाला के युवाओं की तरह पूरे देश के युवा रेसलिंग को लेकर आगे आएं । जिन्होंने उन्हें दुबारा इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिये बुलाया है। इसके माध्यम से युवा प्रतिभाओं को तराशा जा सकेगा। मेरी इच्छा हैॅ कि खाजूवाला की तरह पूरे देश के हर गांव तक मैं इस खेल को ले जाऊं ताकि मेरे जैसे कई खली तैयार हो सके। ये बात द ग्रेट खली ने बीकानेर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। खली यहां 9 नवम्बर को खाजूवाला में जिनोवा सोलर कंपनी की ओर से आयोजित सीडब्ल्यूई लाइव फाइट में भागीदारी निभाने बीकानेर आएं है। उन्होंने कहा कि नशे की लत को स्पोर्ट्स द्वारा दूर किया जा सकता है। अगर युवाओं का ध्यान खेलों की तरफ लगाया जाए, उनकी ट्रेनि ंग होने दी जाए तो उन्हें नशे से दूर रखा जा सकता है।


नशे से दूर रहने की दी नसीहत
द ग्रेट खली ने कहा युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। अगर कोई बच्चा या युवा नशा करता है तो सिर्फ वो परेशान नहीं होता,बल्कि उसके साथ उसका परिवार,सगे-सबंधी और सोसायटी भी तबाह होती है। युवाओं को भारत और एजुकेशन का नशा करना चाहिए। खली ने कहा,अगर मेरी एकेडमी से आज का युवा वर्ग नशे से दूर रहेगा तो मैं समझूंगा कि मैं देश के कुछ काम आ पाया।
खेल बेहद जरूरी
खली ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की में खेलों का भी योगदान अहम है। यह तभी हो सकता है कि जब यंग जनरेशन ज्यादा से ज्यादा खेलों को अपनाए। मैं देश को ज्यादा से ज्यादा खली देने की कोशिश करूंगा।
भारत में रेसलिंग का बहुत स्पोक है पर हर चीज का होता है राजनीतिकरण
खली ने कहा कि भारत में रेसलिंग का स्कोप तो बहुत है,लेकिन हर चीज का राजनीतिकरण हो जाता है। राजनीतिकरण खेल में ना हो तो भारत रेसलिंग के क्षेत्र में भी बहुत आगे जा सकता है। यूपी, पंजाब और हरियाणा में कई रेसलर इंटरनेशनल लेवल, नेशनल लेवल तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कोचिंग के भी कुछ स्टूडेंट्स हैं। उन्होंने खेलों को राजनीति से दूर रखने की पैरवी की।
ये भी होंगे लाइव फाइट का हिस्सा
जीनोवा सोलर के राजस्थान प्रभारी यूनुस खान ने बताया कि लाइव फाइट के मुख्य आकर्षण द ग्रेट खली होंगे। उनके साथ,जाने-माने अभिनेता गुलशन ग्रोवर,हास्य कलाकार राजपाल यादव लोकप्रिय गायक हरजीत हरमन और हरियाणवी गायक अजय हुड्डा भी शिरकत करेंगे। यह इवेंट दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। पहला संस्करण 2021 में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ था। खान ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दौरान, जीनोवा सोलर परिवार से जुड़े सभी किसानों को सम्मानित किया जाएगा,जो सोलर ऊ र्जा का सफलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here