श्री बजरंग धोरा धाम में शरद पूर्णिमा पर भक्तों ने पाया खीर का प्रसाद

0
128

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

श्री बजरंग धोरा धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न, भक्तों ने पाया खीर का प्रसाद

बीकानेर, 07 अक्टूबर। श्री बजरंग धोरा धाम में सोमवार रात शरद पूर्णिमा का भव्य महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। चाँदनी रात में हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार में उमड़े और देर रात तक भक्ति का अद्भुत वातावरण बना रहा।

रात्रि 12 बजे प्रधान पुजारी बृजमोहन दाधीच के आचार्यत्व में महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात बाबा को खीर का भोग अर्पित किया गया और प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया गया। भक्तों ने इस दिव्य प्रसाद का आनंद लेकर स्वयं को धन्य महसूस किया।

श्री बजरंग धोरा विकास समिति के सचिव आशीष दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए गए। शाम 7 बजे हुई सायं आरती के पश्चात लक्ष्मण पारीक एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें “श्रीराम जय राम”, “बोलो बजरंगबली की जय” जैसे भजनों पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here