महाविद्यालयों में जारी रहा एसआईआर के विशेष शिविर

0
96

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

एसआईआर: महाविद्यालयों में जारी रहा विशेष शिविर

बीकानेर, 17 नवम्बर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत महाविद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके परिजनों के गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड करने के विशेष शिविर सोमवार को भी जारी रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दोनों दलों ने राजकीय महारानी कन्या महाविद्यालय, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बेसिक पीजी कॉलेज और राजकीय विधि महाविद्यालय में विशेष शिविरों का आयोजन किया। इस दौरान एसआईआर से जुड़ी समस्त जानकारियां दी गई। गणना प्रपत्रों के बारे में बताया गया। साथ ही इन्हें ऑनलाइन करने की जानकारी दी गाई।

सोमवार को डॉ. एस एल राठी, डॉ. विपिन सैनी, रवींद्र मनीठिया, मुकेश अमेरीया व रवि वर्मा ने गणना प्रपत्र भरने की जानकारी दी।

डॉ. राठी ने बताया कि इस श्रृंखला में 18 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय भीनासर, ज्ञान विधि महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय मुरलीधर व्यास कॉलोनी तथा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में शिविर होंगे। अंतिम दिन 19 नवंबर को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय तथा इंजीनियरिंग कॉलेज में यह शिविर होंगे।

” एस आई आर व वोटर”

राजकीय डूंगर महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता प्रकोष्ठ द्वारा डॉ. साधना भंडारी के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय शिवर में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन करने के उद्देश्य से “एस आई आर व वोटर” विषय पर आयोजित व्याख्यान में मास्टर ट्रेनर श्री एस.एल. राठी एवं प्रो. विपिन सैनी ने एस आई आर प्रपत्र की BLO व ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि Voters.eci.gov.in उपलब्ध गणना प्रपत्र कैसे भरना है। इस पहल का उद्‌देश्य वोटर लिस्ट से मृत्, स्थानांतरित व डुपलीकेट नामों को हटाना है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि देश का प्रत्येक योग्य नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके व अयोग्य व्यक्ति वोट न दे सके। इस गणना प्रपत्र को आन‌लाइन भरते समय आप EPIC नम्बर, फोटो अपलोड करे, ई-साइन सहित अन्य जरूरी विवरण भरकर फार्म सबमिट करना है। सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद एक्नोलेजमेंट स्लिप व रेफरेन्स नंबर मिलेगा, जिससे आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार मीणा, डॉ. तृप्ति खत्री, डॉ. कविता पॉल, डॉ. रविकान्त व्यास, डॉ. पूजा कास्वा व जिला नोडल अधिकार डॉ. मैना निर्वाण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here