जोधपुर प्रांत स्तरीय वक्ता कार्यशाला का हुआ समापन

0
40

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 07 मार्च । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जोधपुर प्रांत स्तरीय वक्ता कार्यशाला का समापन आज जोधपुर स्थित लघु उद्योग भारती कार्यालय में हुआ।


कार्यशाला में भाजपा नेता विजय आचार्य ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास के विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मोहन सुराणा (गंगानगर के सह-प्रभारी), रामगोपाल सुथार (कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष), रामेश्वर पारीक, कुंभनाथ सिद्ध एवं गोपाल गहलोत सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास और वर्तमान कार्यशैली के बारे में प्रशिक्षित कर उन्हें संगठनात्मक कार्यों के लिए और अधिक सक्षम बनाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here