ख़िलजी का आर.ए.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने पर किया सम्मान

0
4

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

मोहम्मद राशिद ख़िलजी का आर.ए.एस. परीक्षा उत्तीर्ण होने पर किया सम्मान

बीकानेर 01 मई। क़ौम नागोरी तेलियान वेलफ़ेयर सोसायटी की तरफ से समाज की क़ाबिल शख़्सियत मोहम्मद राशिद ख़िलजी का दिनांक 29 अप्रैल बुधवार को सम्मान किया गया।
समिति के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारुन राठौड़ और सचिव सय्यद क़ासिम बीकानेरी ने संयुक्त रूप से बताया कि मोहम्मद राशिद ख़िलजी ने आर.ए.एस. 2024 में 37वीं रैंक से चयनित होकर समाज को गौरवान्वित किया है। इस ख़ुशी के अवसर पर क़ौम नागोरी तेलियान वेलफ़ेयर सोसायटी द्वारा उन्हें ट्रांसपोर्ट गली स्थित होटल बाबू हेरिटेज में सम्मानित किया ।


समिति के कोषाध्यक्ष हाजी हसन ख़िलजी ने बताया कि सम्मान के क्रम में ख़िलजी को शॉल, साफ़ा, अभिनंदन पत्र एवं माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नागोरी तेलियां समाज के अलावा अन्य समाजों एवं वर्गों के अनेक प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here