राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत में संचार क्रांति पैदा की – नागौरी

0
24

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत में संचार क्रांति पैदा की – जाकिर नागौरी

राजीव गांधी ने हर तबके का उत्थान कैसे किया जाए उस पर कार्य किया – नितिन वत्सस

बीकानेर 21 मई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी की 34 वी पुण्यतिथि पर पंचशती सर्किल स्थित प्रतिमा स्थल पर बीकानेर शहर कांग्रेस द्वारा पुष्पांजलि श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जयपुर भाजपा मुख्यालय घेराव प्रदर्शन के कारण अधिकतम कांग्रेसजन जयपुर गए लिहाजा बीकानेर शहर कांग्रेस का कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

जाकिर नागौरी ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत में संचार क्रांति को जन्म दिया आज जिस तरह से तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है वो राजीव जी की देन है।

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में देश केवहर तबके का उत्थान कैसे किया जाए इस तरह की योजनाओं को मूर्त रूप दिया इसी के कारण भारत आर्थिक रूप से ताकतवर बनकर उभरना शुरू हुआ।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी रामनाथ आचार्य,महासचिव राहुल जादूसंगत,धनसुख आचार्य हाजिर खान,सफी खान, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, मंडल अध्यक्ष हंसराज विश्नोई, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल धोलखड़िया वार्ड अध्यक्ष भगवान सिंह,सादिक हुसैन, एमएच पप्पू,हरिप्रकाश वाल्मीकि, सोनू मेघवाल, कपिल पुरोहित, लालाराम जयानी सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here