उपराष्ट्रपति करेंगे डॉक्टर बीडी कल्ला का सम्मान

0
11

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 14 जुलाई । राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा सचिवालय द्वारा आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव में बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक एवं काबिना मंत्री रहे डॉ बी डी कल्ला का राज्य विधानसभा में वरिष्ठ विधायी सदस्य होने पर उपराष्ट्रपति द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा। डॉक्टर बीडी कल्ला राज्य के उन चुनिंदा विधायकों में शामिल रहे हैं जिन्हें पिछले पांच दशक से अधिक विधायी कार्यों का अनुभव रहा है उन्हें राज्य विधानसभा द्वारा कई बार सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में भी सम्मानित किया हुआ है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में राज्य विधानसभा में पिछले 75 वर्षों में पारित किए गए 23 महत्वपूर्ण विधायकों पर वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधायक को बोलने का अवसर प्रदान किया गया है बीकानेर के लिए यह गौरव की बात है कि राजस्थान अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 1964 पर राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला अपनी बात रखेंगे डॉक्टर कल्ला की इस उपलब्धि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं अग्रिम संगठनों ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि यह बीकानेर के लिए गौरव की बात है , डॉक्टर कल्ला ने राज्य विधानसभा में हमेशा बीकानेर के हितों के लिए बुलंदी के साथ अपनी आवाज रखी एवं बीकानेर के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here