कलाकार एक फ़नकार अनेक 22 जुलाई को
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
कलाकार एक फ़नकार अनेक 22 जुलाई को
बीकानेर 13 जुलाई। लॉयंस क्लब में अमन कला केंद्र द्वारा 22 जुलाई बुधवार को लायंस क्लब पंचशती सर्किल बीकानेर में शाम 7 बजे पार्श्व गायक मुकेश की जयंती व बीकानेर के जाने माने सिंगर एम रफ़ीक कादरी के जन्म दिवस पर का फिल्मी गीतों का एकल गायन कार्यक्रम कलाकार एक फ़नकार अनेक आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद मिढ़ा उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी होंगे।अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम व रितेश अरोड़ा कंप्यूटर एजुकेशन डॉट कॉम करेंगे विशेष आमंत्रित मेहमान इकबाल हुसैन समेजा डायरेक्टर होटल रॉयल इन होंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ श्याम अग्रवाल डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ अच्युत त्रिवेदी डॉ गौरव गोम्बर डॉ नवनीत सुथार डॉ हिमांशु दाधीच डॉ आनंद बिनानी एम आर मुगल सैयद अख्तर श्याम तंवर पूर्व पार्षद मोहम्मद सदीक चौहान मास्टर अमीर होंगे कार्यक्रम में एम रफ़ीक कादरी मो,रफी किशोर कुमार मुकेश व अन्य कलाकारों के गीत पेश करेंगे कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा गायक कलाकार एम रफीक कादरी के साथ डुएट गीत बधाई स्वरूप पेश करेंगे



