भीनासर के कुंज सारड़ा ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में लहराया परचम

0
12

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

भीनासर के कुंज सारड़ा ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में लहराया परचम, अखिल भारतीय स्तर पर शानदार रैंक हासिल की
गंगाशहर/बीकानेर, 12 जुलाई । भीनासर क्षेत्र की युवा प्रतिभा कुंज निर्मल सारड़ा ने सीए फाउंडेशन-2026 परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता प्राप्त की है। कुंज ने अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।


कुंज के दादा जगदीश प्रसाद सारड़ा ने बताया कि कुंज ने अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ सीए फाउंडेशन परीक्षा की तैयारी की। मुंबई में रहकर कठोर परिश्रम और लगन के साथ परीक्षा में सम्मिलित हुए कुंज ने अखिल भारतीय स्तर पर 19वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कुंज की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शिक्षा और व्यवसाय जगत में भी सराहना हो रही है। कुंज की शानदार सफलता पर ‘माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन’ की मुंबई शाखा ने कुंज को विशेष रूप से सम्मानित किया है।
कुंज की इस सफलता की खबर जैसे ही बीकानेर और उनके गृह क्षेत्र गंगाशहर-भीनासर पहुंची तो परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय निवासियों और परिचितों ने दूरभाष और व्यक्तिगत रूप से सारड़ा परिवार को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि कम उम्र में सीए जैसी कठिन परीक्षा में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here