जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

0
13

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीकानेर आये।

जिम्नास्टिक शो रहा आकर्षण का केंद्र, कल होगा चैंपियनशिप का समापन

बीकानेर, 03 नवंबर। प्रथम राजस्थान राज्य यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2026-27 के अंतर्गत मंगलवार को करणी सिंह इंडोर स्टेडियम, बीकानेर में विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की तथा संतोष व्यक्त किया।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला जिम्नास्टिक संघ, बीकानेर द्वारा राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।

जिम्नास्टिक शो ने दर्शकों का मन मोहा

मंगलवार को आयोजित जिम्नास्टिक शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, शारीरिक दक्षता और शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। शो को दर्शकों का भरपूर उत्साह और सराहना मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर निशांत जैन IAS तथा विशिष्ट अतिथि ललित छाबड़ा, आयकर अधिकारी एवं धीरज जोशी, निदेशक वित्त, नगर निगम थे।

इस अवसर पर अनुज डाल, RPS, CO सिटी, डॉ. सुनीलम, सुरेंद्र हर्ष तथा सुरेश बिश्नोई, PRO बीकानेर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष चेन सिंह राठौड़ कोटा से बीकानेर पहुंचे। इस अवसर पर उनका राज्य जिम्नास्टिक एसोसिएशन की ओर से सम्मान किया गया। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति का उत्साह बढ़ा।

आज की प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम

मंगलवार को आयोजित व्यक्तिगत स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

वैग ग्रेड 9 बालिका ओपन एज – वॉल्ट

  1. निष्ठा शर्मा, अजमेर – 9.050 अंक
  2. रानी जोशी, जयपुर – 7.250 अंक
  3. कृष्णा, नागौर – 6.700 अंक

मैग ग्रेड 8 बालक – फ्लोर एक्सरसाइज

  1. तिरिशांत शर्मा, अजमेर – 10.200 अंक
  2. अर्पित सिंह भारद्वाज, टोंक – 9.900 अंक
  3. लाल सिंह, जोधपुर – 9.600 अंक

मैग ग्रेड 8 बालक – हॉरिजॉन्टल बार

  1. अर्पित सिंह भारद्वाज, टोंक – 9.250 अंक
  2. प्रताप सिंह, भीलवाड़ा – 9.000 अंक
  3. लाल सिंह, जोधपुर – 4.900 अंक

मैग ग्रेड 8 बालक – स्टिल रिंग्स

  1. सुशील, नागौर – 9.950 अंक
  2. कुश कुमार, जयपुर – 9.300 अंक
  3. कृष्णा परिहार, अजमेर – 9.150 अंक

वैग ग्रेड 8 बालिका ओपन एज – फ्लोर एक्सरसाइज

  1. पल्लवी गोस्वामी, भीलवाड़ा – 5.950 अंक
  2. कीर्ति सिंह राठौड़, उदयपुर – 5.900 अंक
  3. कशिश, नागौर – 5.550 अंक

मैग ग्रेड 7 बालक – वॉल्ट

  1. वंश राठौड़, भीलवाड़ा – 8.850 अंक
  2. खुशीराम सैनी, टोंक – 8.550 अंक
  3. हृदयान्श जोशी, भीलवाड़ा – 8.200 अंक

मैग ग्रेड 7 बालक – स्टिल रिंग्स

  1. गौरव प्रसाद, जयपुर – 5.700 अंक
  2. अक्ष मलू, भीलवाड़ा – 3.800 अंक
  3. लक्ष्य देव, जयपुर – 2.000 अंक

मैग ग्रेड 7 बालक – पॉमेल हॉर्स

  1. अनीश, बीकानेर – 3.600 अंक
  2. प्रशांत चावरिया, पाली – 3.300 अंक
  3. हृदयान्श जोशी, भीलवाड़ा – 3.050 अंक

राजस्थान टीम की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा

चैंपियनशिप के दौरान राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक भी स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक में यहां से चयनित होने वाली राजस्थान टीम की मुंबई में आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भागीदारी तथा खिलाड़ियों की यात्रा, आवास और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष CA सुदीश शर्मा को मुंबई में राजस्थान टीम की व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है। बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के प्रदर्शन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

कल होगा समापन समारोह

चैंपियनशिप का समापन समारोह बुधवार, 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में बीकानेर के महापौर श्री अनिल कल्ला तथा बीकानेर पश्चिम के विधायक श्री जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समापन समारोह में प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के टीम चैंपियनशिप परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन; खिलाड़ियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह, विजेताओं को प्रदान किए पदक

प्रथम राजस्थान राज्य स्तरीय यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ आज मल्टीपर्पज इंडोर हॉल, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने किया। इस अवसर पर राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के सचिव एवं जिला जिम्नास्टिक्स संघ, बीकानेर के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा ने उनका स्वागत किया।

पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों में अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न आयु वर्गों एवं उपकरणों पर खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोपहर के सत्र में बीकानेर के जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और प्रतियोगिता के पहले दिन ही खेल भावना एवं प्रतिस्पर्धा का शानदार परिचय दिया।

प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए युवा जिम्नास्ट अपनी प्रतिभा, संतुलन, शक्ति, लचीलेपन एवं तकनीकी कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय मंच पर खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

आज के पदक विजेता

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों एवं उपकरणों पर खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणामों के अनुसार पदक विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:

अनइवन बार — ग्रेड 8, इन-एज (जन्म वर्ष 2014 से 2016)

  • स्वर्ण पदक — नतिका व्यास, जोधपुर (7.100 अंक)
  • रजत पदक — अलीशा, अलवर (6.500 अंक)
  • कांस्य पदक — अनुष्का, भीलवाड़ा (6.050 अंक)

बैलेंसिंग बीम — ग्रेड 8, इन-एज (जन्म वर्ष 2014 से 2016)

  • स्वर्ण पदक — अनुष्का, भीलवाड़ा (9.950 अंक)
  • रजत पदक — लक्ष्मी, नागौर (9.400 अंक)
  • कांस्य पदक — नतिका, जोधपुर (9.050 अंक)

बैलेंसिंग बीम — ग्रेड 9, इन-एज (जन्म वर्ष 2013 से 2015)

  • स्वर्ण पदक — दीपिका, नागौर (9.200 अंक)
  • रजत पदक — आर्या, जोधपुर (8.100 अंक)
  • कांस्य पदक — काव्यांशी, जोधपुर (7.650 अंक)

बैलेंसिंग बीम — ग्रेड 9, आउट-एज (जन्म वर्ष 2012 या उससे पहले)

  • स्वर्ण पदक — नतिशा शर्मा, अजमेर (3.300 अंक)

प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। जिला जिम्नास्टिक्स संघ, बीकानेर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here