कब जारी करेगी भारत सरकार 400 रुपये का स्मारक सिक्का , देखें खबर

0
423

जारी होगा 400 रुपये का सिक्का

सिखों के नौंवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशपर्व पर भारत सरकार 400 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है ! गुरु तेग बहादुर जी को हिन्द की चादर भी कहां जाता है ! सिक्को और करैंसी नोटो का संग्रह और अध्ययन करने वाले बीकानेर के  सुधीर लुणावत के अनुसार यह संसार का पहला 400 मूल्यवर्ग का सिक्का होगा ! कुल 35 ग्राम वजन के इस सिक्के में 50 प्रतिशत चाँदी,40 प्रतिशत तांबा ,5-5प्रतिशत निकल और जस्ते का मिश्रण होगा ! इस सिक्के के एक तरफ “गुरुद्वारा गुरु के महल अमृतसर” का चित्र होगा जो दाएं और बाएं तरफ से तलवारो से घिरा होगा गुरुद्वारे के फोटो के ऊपरी परिधि पर हिन्दी मे तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी मे श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400 वर्षीय प्रकाश गुरुपर्व लिखा होगा !तथा साथ ही पंजाबी भाषा में एक कवि कि पंक्ति लिखी होगी ‘प्रगत भाई गुर तेग बहादुर सगल सृष्ट पाई धापी चादर’(गुरु तेग बहादुर आगे आए और पूरी दुनिया को अत्याचारों से बचाया)
सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के दाएं और बाएं भारत INDIA तथा अशोक स्तम्भ के नीचे ₹400 लिखा होगा !सिखों के नोवें गुरु के 400वे प्रकाशपर्व के उपलक्ष में 21अप्रैल 2022 को लालकिले में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सिक्के का अनावरण करेंगे 
सुधीर के अनुसार यह 400 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का भारत सरकार की मुंबई टकसाल में तैयार होगा तथा इसकी अनुमानित कीमत 4000 रुपये के आसपास होगी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here