शहर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया अभिनन्दन

0
1613

बच्चों को फल-खाद्य और पाठ्य सामग्री का भी किया वितरण

बीकानेर 19 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के 07 अप्रैल से 20 अप्रैल के मध्य आयोजित हो रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा और राष्ट्रीय पोषण अभियान गतिविधियों के तहत आज मंगलवार को बीकानेर शहर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर मंडल क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया और साथ ही वहां के बच्चों के बीच फल-खाद्य और पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

गंगाशहर मंडल में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 28, 47 29 एवं 7 चार केंद्रों में बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरित किया गया तथा नौ आशा बहन कार्यकर्ताओं का साड़ी भेंटकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया । मंडल अध्यक्ष भानु आनंद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री सरिता नाहटा एवं अभिषेक छाजेड़ उपस्थित रहे।

जूनागढ़ मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा खत्री एवं मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती अरोड़ा ने आंगनबाड़ी वार्ड नंबर 68 में जाकर बच्चों को फल वितरित करते हुए आशा बहनों का स्वागत किया ।

जस्सूसर मंडल मोर्चा अध्यक्ष भगवती स्वामी ने अपनी कार्यकारिणी बहन आशा स्वामी, पूजा सुथार, शारदा सुथार, बृजलाल एवं भारती अरोड़ा के साथ वार्ड 3 में जाकर बच्चों को फल और खाद्य सामग्री तथा तीनों आशा बहनों का स्वागत किया।

लालगढ़ मंडल की अध्यक्ष आशा शर्मा ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड 14 की आंगनबाड़ी में जाकर बच्चों को पेन,पेंसिल, कॉपी आदि का वितरण किया।

रानी बाजार मंडल अध्यक्ष शशि नैय्यर ने मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ सुदर्शना नगर स्थित दो आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर बच्चों को फल वितरित किए एवं वहां की बहनों का सम्मान किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने मंडलों में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं, पोषण आहार, सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जाने वाली पोषण सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सामाजिक न्याय, विकास और अन्त्योदय के लक्ष्य पर आधारित केंद्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की महिलाओं पर आधारित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here