एस जी आई हॉस्पिटल की ओर से 20 अक्टूबर को स्वच्छता जागरूकता रैली

0
272

बीकानेर 14 अक्टूबर । आखों के इलाज के लिए देशभर में अपना विशिष्ट स्थान रखने वाले ए एस जी आई हॉस्पिटल की ओर से 20 अक्टूबर को स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है । आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वच्छ घर ही नहीं, स्वच्छ शहर की थीम पर आयोजित यह जागरूकता रैली देश के 19 राज्यों के 40 शहरों में एक दिन एक समय पर आयोजित की जाएगी । डॉक्टर पंकज ढाका ने बताया कि आगामी दीपावली के त्योहार के मद्देनजर घरों में इन दिनों सफाई अभियान चलता है ।

लोग अपना घर तो साफ कर लेते है लेकिन शहर में कचरा बहुत बढ़ जाता है । ऐसे में लोगो को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ए एस जी नेत्र चिकत्सालय के देशभर में फैले सभी अस्पतालों के कर्मचारियों द्वारा इस जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि बीकानेर में यह रैली सुबह 5 बजे रानी बाज़ार ए एस जी नेत्र चिकित्सालय से शुरू होकर अंबेडकर सर्किल ,मेडिकल कॉलेज होते हुए शास्त्री नगर तक आयोजित की जा रही है .।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here