डॉ करणी सिंह स्टेडियम में मनाया खेल मंत्री अशोक चाँदना का जन्मदिन

0
377

बीकानेर 13 अक्टूबर । खेल मंत्री अशोक चाँदना के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में जगह जगह कई कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में बीकानेर में भी युवा कांग्रेस जनों ने गायों को गुड़ एंव गरीब झुग्गी झोपड़ीयो में फल वितरित के साथ साथ डॉ करणी सिंह स्टेडियम एंव गुडविल जिम में केक भी काटा गया।


पार्षद आजम अली कायमखानी (पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस) ने चाँदना की दीर्घायु एंव उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे कहा कि अशोक चाँदना कांग्रेस में यूथ आइकॉन है उन्होंने सदैव युवाओं एंव खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
शहर कांग्रेस महासचिव फ़िरोज भाटी एंव पार्षद मनोज जनागल ने कहा कि चाँदना ने प्रदेश में खेलों को एक ऊंचा मुकाम दिया है, इनके कार्यकाल में अभी तक करोड़ो का बजट खेल जगत को मिला है। युवाओं के मार्गदर्शक रहे चाँदना के जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी सामाजिक सरोकर के कार्य प्रतिवर्ष करते आये है।


पार्षद महेन्द्र सिंह बड़गुजर ने बताया कि डॉ करणी सिंह स्टेडियम में खेल जगत के सेकड़ो खिलाड़ियों की उपस्थिति में कोचों के साथ खेल मंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया, साथ ही गत गंगानगर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में गोल्ड एंव कांस्य पदक विजेताओं का सम्मान भी किया गया।
इनके अलावा बास्केटबॉल कोच दिलीप बिश्नोई, वासु गोरी, कांग्रेस सेवादल नेता अरविन्द व्यास, युवा कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह कच्छावा, एड मनीष खान, विष्णु पाण्डे, गुडविल जिम ऑनर देवेन्द्र व्यास, साबिर खान, लक्ष्मण गहलोत, एथलीट कोच सरदार जगजीत बाबा, अंतराष्ट्रीय धावक सलीम बेग, आजाद भाटी, विनय सिंह, कोच फारूक पंजाबगीर, अनिल तेतरवाल, तारिक सुलेमानी सहित कई कांग्रेस जनों ने चाँदना के जन्मदिन पर हुवे सभी कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते हुवे शुभकामनाऐ दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here