पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

0
224

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 16 अक्टूबर। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में गत वर्ष राजस्थानी वार्षिक पुरस्कारों की श्रंखला प्रारंभ की गई थी । मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार प्रति वर्ष राजस्थानी कथाकारों को अर्पित किया जाता है। जोशी ने बताया की इस वर्ष दो पुरस्कार दिए जाएंगे पहला पुरस्कार राजस्थानी कथा साहित्य सृजन और दूसरा राजस्थानी महिला कथा सृजन पुरस्कार जो केवल महिलाओं को ही अर्पित किया जायेगा।


जोशी ने बताया कि चयनित दोनो साहित्यकारों को पुरस्कार के तहत ग्यारह हजार रुपये, शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा।
जोशी ने बताया कि वर्ष 2018 के बाद प्रकाशित राजस्थानी कहानी संग्रह अथवा उपन्यास की एक प्रति 15 दिसम्बर, 2022 तक राजेन्द्र जोशी, तपसी भवन नत्थूसर बास ब्रह्म बगीचे के पीछे बीकानेर 334004 के पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रेषित की जा सकती है। पुरस्कार के लिए एक समिति का गठन किया गया है, समिति का निर्णय अन्तिम होगा। जिस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here