वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना निश्चय ही सराहनीय कदम – जिला कलक्टर

0
253

बदलते परिवेश में धूमावती माताओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना निश्चय ही सराहनीय कदम :- जिला कलक्टर कलाल
बीकानेर 16 अक्टूबर । वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है यह शब्द श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में आयोजित त्रेमासिक वित्तीय सहायता समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहे ।

समारोह के मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी प्रमोद देवड़ा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में निश्चय ही सफल रहा है और आज यह देखकर साक्षात प्रतीत होता है कि ट्रस्ट सीधे परमात्मा को खुश करने का कार्य कर रहा है | इसके साथ ही अतिथियों ने दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए धूमावती माताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर माताओं को 1500 रूपये व मिठाई भेंट की | श्री जी धूमावती चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि धूमावती ट्रस्ट परिवार द्वारा पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में 100 माताओं को त्रेमासिक वित्तीय सहायता प्रदान की गई | इस अवसर पर लालचंद राठी, नरेश मित्तल, भंवरलाल चांडक, रामकिशन राठी, श्यामसुंदर मोहता, कन्हैयालाल आचार्य, विनोद जोशी, प्रेमसिंह शेखावत, दाऊलाल खुड़िया, सेवाराम सोनी, मानमल सेठिया, ओंकार पंचारिया, रामकरण जाजड़ा आदि उपस्थित हुए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here