नकाबपोश ने दिनदहाड़े ही युवती के गले से चैन तोड़कर भागा
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर , 18 नवम्बर। दिनदहाड़े भी शहर में चोरों ने आतंक मचा रखा है, आये दिन चोर चोरी की वारदात का अंजाम दे जाते है। आज बीकानेर के दाऊ जी रोड के पास तेलीवाड़ा रोड पर दिनदहाड़े एक महिला के गले से उसकी चैन तोड़ कर ले गया।
वारदात तीन बजे बाद की है, दाऊजी मंदिर से तेलीवाड़ा रोड की तरफ जाने वाली सड़क चूनगरान मोड पर पर जब एक महिला पूनम एस टी डी की दुकान पर एक बच्चे के साथ स्कूटी पर बैठी कुछ सामान ले रही थी। तभी एक अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे उस दुकान पर आया और सिगरेट खरीदी फिर सिगरेट को जलाने के लिए लाइटर भी माँगा और उस महिला के पीछे खड़ा हो गया और मौका मिलते ही महिला के गले से चैन तोड़कर भाग गया।



ये साड़ी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहां उपस्थित लोगों के अनुसार जब वो अज्ञात महिला के गले से चैन तोड़कर भागा एक दूसरा लड़का बाइक लिए चूनगरान मौहल्ले की तरफ खड़ा था जैसे ही चोर महिला के गले से चैन तोड़कर आया वो दोनों चूनगरान मौहल्ले की तरफ भाग गए। महिला ने छोटे बच्चे को गाड़ी पर छोड़कर उनके पीछे भागी फिर शोर मचाया तो वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन जब तक चोर वहां से भाग गया था।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई थोड़ी देर बाद नयाशहर थाना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने लगी ।
मौके पर सिटी कोतवाली और नया शहर पुलिस पहंच गई है और मामले की पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने में लगी है।


बीकानेर के व्यस्ततम मार्ग पर दिनदहाड़े चैन स्नेचिंग कर भागा



