बीकानेर रेलवे स्टेशन पर चलाया चाइल्ड लाइन 1098 से दोस्ती हस्ताक्षर अभियान

0
317

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 18 नवम्बर। बीकानेर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर उरमूल ट्रस्ट द्वारा संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन को चाइल्ड लाइन 1098 के जिला समन्वयक चेनाराम बिश्नोई के नेतृत्व में रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक सरिता राठौड के दिशा निर्देशन में चाइल्ड लाइन 1098 से दोस्ती बाल अधिकार सप्ताह 14 नव. से 20 नव. के तहत आज पांचवें दिन मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा बाल अधिकार सप्ताह हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई फिर साथ ही रेलवे स्टाफ , आरपीएफ , जीआरपी ने भी हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और साथ ही वहा उपस्थित ऑटो रिक्शा चालको ने यह सपथ ली कि हम बाल तस्करी ,बाल यौन शोषण ,बाल श्रम ,बाल विवाह न हो… रोकने का प्रयास करेगें

काउंसलर परवीन चौहान और टीम सदस्य राम चंद्र गहलोत व विशाल सैनी द्वारा यात्री गणों को चाइल्ड लाइन 1098 के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और उपरोक्त सभी से विनम्र निवेदन भी किया कि आप सभी को कोई बच्चा अकेला हो, गुमशुदा प्रतीत हो, डरा हुआ दिखाई दे रहा हो , रो रहा हो अथवा बच्चों का ऐसा समूह दिखाई दे जिसके साथ सिर्फ एक या दो व्यक्ति ही हों इन बच्चों को आपकी मदद की जरूरत हो सकती है यह बच्चे अपने घर से भागे हुए या अगवा/अपहरण किए हुए हो सकते हैं ऐसे बच्चों की मदद करने के लिए आप राष्ट्रीय आपातकालीन निशुल्क फोन सेवा 1098 जोकि उम्र 0 से 18 वर्ष तक के बच्चो की मदद करती हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here