बीकानेर में एस्किन सॉफ्टेक के 11वें ऑफिस का शुभारंभ

0
242

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर। सॉफ्टवेयर कंपनी में अग्रणी एस्किन सॉफ्टेक कंपनी के 11 वे ऑफिस का उद्घाटन बीकानेर में शनिवार को सेवानिवृत्त बैंक कर्मी अखेचंद, कल्याण चंद चोपडा, एकेसीएस के निदेशक अभय सुराणा तथा नेशनल करियर काउंसलर डॉक्टर चंद्रशेखर श्रीमाली ने फीता काटकर किया।


एस्किन सॉफ्टेक के टेक लीड ने बताया कि कंपनी के ग्यारवे ऑफिस का उद्घाटन पार्श्वनाथ प्लाजा में किया गया। उन्होंने बताया कि कंपनी के भारत में हैदराबाद, त्रिची, कोयंबटूर, जयपुर, नोएडा के साथ ही यूएस, रसिया में ऑफिस है वही बीकानेर में पहले से दो ऑफिस संचालित हो रहे हैं। शनिवार को बीकानेर में एक बड़े ऑफिस जिसमें 25 से अधिक कर्मचारियों के बैठकर कार्य करने की क्षमता वाले ऑफिस का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर अभिषेक सुराणा, चेतन बोथरा,पार्षद विनोद कोचर, डॉ. नरेश गोयल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here