रंगा की पुण्यतिथि पर खेल प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि

0
250

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 15 जुलाई । भारतीय साइकिलिंग टीम के पूर्व कोच एवं गुरुवाशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित स्व महेश रंगा की प्रथम पुण्यतिथि पर लाली बाई पार्क मोहल्ला विकास समिति व खेल प्रेमियों की ओर से पुष्पांजलि तथा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम लाली बाई पार्क में आयोजित किया गया। इस मौके पर लोदा महाराज, खेल समीक्षक मनोज कुमार व्यास, मोहल्ला विकास समिति के बाल जी व्यास, डा उमाकांत व्यास, महेश पुरोहित, शिव व्यास, धूपड महाराज, कैलाश सोनी, राम कुमार व्यास, योगेन्द्र रंगा, भगवान दास व्यास, सनू महाराज आदि ने स्व रंगा के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन उदय व्यास ने किया। बाद में वृक्षारोपण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here