कृष्ण जन्माष्टमी पर तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा)
श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाएं प्रदर्शित
बीकानेर, 07 सितंबर । गोगागेट सर्किल स्थित रेवती रमण शर्मा के मकान में श्रीकृष्ण की विभिन्न पौराणिक कथाओं की लीलाएं प्रदर्शित की गई हैं।
इस बार विराट स्वरूप से प्रमुख अवतार,प्रलय के एकार्णव जल में मार्कण्डेय ऋषि को बाल कृष्ण के दर्शन,पौण्डृक की सभा में हनुमान की चेतावनी, जरासंध की कैद से राजाओं की मुक्ति, गिरिराज को पुलस्त्य ऋषि का श्राप, द्रोपदी के आश्रम पर दुर्वासा का आगमन, गोपियों को बैकुंठ में राधा दर्शन, अर्जुन के रथ का दहन,गोलोक में कुंज, निकुंज और निभृत निकुंज, शंकर का कृष्ण दर्शन हेतु नंदभवन आगमन,चित्रा सखी का कृष्ण चित्रांकन, कृष्ण का मोती का पेड़ उगाना,नागनाथन लीला, गिरिराज -हनुमान संवाद, गणेश -तुलसी का परस्पर श्राप, द्वारका में चक्र का अभियान नष्ट होना, अक्रूर लीला,नौका विहार आदि लीलाओं का मध्य रात्री तक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रात्री 12 बजे महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया। शेष दोनों दिन शाम पांच बजे से दर्शन होंगे।
झांकी निर्माण में रजनी रमण शर्मा, रामावतार शर्मा,श्वेतांग शर्मा आदि परिजनों का सहयोग रहा। विगत वर्षों से यहां की झांकी सर्वश्रेष्ठ झांकियों से सम्मानित हो रही है।




