भारत जोड़ो यात्रा का असर भारतीय जानने लगे सत्य को – गोविंदराम

0
266

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने वाली भारत जोड़ो यात्रा – गहलोत, सियाग
भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण के एक वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर जिला कांग्रेस ने की पदयात्रा

बीकानेर 07 सितंबर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।
राजस्थान सरकार के काबीना मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा का असर ये हुआ की भारतीय लोग जो सत्य से रूबरू हुए जो झूठ भाजपा और आरएसएस इस देश में फैला रही थी उसको भारत जोड़ो यात्रा ने बेनकाब करने का कार्य किया।

राज्य मंत्री भवर सिंह भाटी ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा में जो भारत के लोगो ने अपने प्यारे नेता राहुल गांधी को प्यार दुलार दिया है वो ये साबित करने में सक्षम है की आज भी भारत की रगो में कांग्रेस दौड़ती है

शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की आज इस ऐतिहासिक यात्रा के प्रथम चरण के एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण भारत वर्ष में जो एक लहर है वो ये साबित करती है भारतीय जनमानस मानता है की भारत की जय अगर कोई पार्टी कर सकती है तो वो कांग्रेस है।
देहात जिला अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने कहा की संपूर्ण यात्रा के दौरान एक बात जो महत्वपूर्ण थी वो ये थी की भारत का युवा इस यात्रा से जुड़ा जो की इस देश की मजबूती और महफूजी दोनो को बखूबी समझता है आगे भी इस यात्रा में देश का बचा हिस्सा जुड़ेगा और भारत फिर से वसुदेव कुटुंबकम की भावना से जुड़ेगा।
शहर संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की आज की पदयात्रा में वीरेंद्र बेनीवाल, गजेंद्र सिंह सांखला, मार्शल प्रहलाद सिंह, शिवलाल गोदारा,राजेंद्र मुंड, ब्लॉक अध्यक्षगणो में आनंद सिंह सोढा, सुमित कोचर, जाकिर नागौरी, शहजाद भुट्टा, ललित तेजस्वी, प्रेम जोशी, अनिल कल्ला, शिव गहलोत, रामेश्वर गोदारा, राजेश गोदारा, गणेशराम खिलेरी, रवि पुरोहित, राहुल जादुसंग्त, प्रियंका गहलोत सोलंकी, सुनीता गौड़, प्रदीप शर्मा, मनोज चौधरी, सोहन राव, अकरम अली, विकास तंवर, प्रेम भादू, नोपाराम जाखड़, लेखराम धतरवाल, जगदीश गोदारा, श्रवण गाट, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पद्दाहिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here