फेक्ट्री मालिको को बाल श्रम न करवाने हेतु किया जागरूक
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 12 जनवरी । राजस्थान महिला कल्याण मण्डल अजमेर शाखा बीकानेर एंव कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे एक्सेस टु जस्टिस फेज 2 प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। जिसमे बाल श्रम , बाल विवाह, बाल तस्करी, व बच्चो के साथ यौन उत्पीड़न को रोकने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत आज राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, किशोर न्याय बोर्ड व चाइल्ड हेल्प लाइन की संयुक्त टीम द्वारा उधोगिक क्षेत्र मे जा कर फेक्ट्रियो मे बाल श्रमिक चेक किये गए व फेक्ट्री मालिको को बाल श्रम न करवाने हेतु जागरूक किया। संस्था के समनवयक अमित चाँदोलिया ने बताया के समय समय पर ओधोगिक क्षेत्र मे जा कर सभी को बाल श्रम ना करवाने हेतु जागरूक किया जाता रहता है व बाल श्रमिक रखने पर कानूनी कार्यवाही के बारे मे बताया जाता है। किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अरविंद सेंगर व किरण गौड़ ने सभी फेक्ट्री संचालको को खुद का उद्योगिक क्षेत्र बाल श्रम से मुक्त करवाने हेतु शपथ दिलवाई । चाइल्ड हेल्प लाइन से सरिता ने श्रमिको को अपने अपने बच्चो को बाल श्रम न करवाने व उनको नियमित रूप से विधालय भेजने हेतु कहा गया।




