वेटरनरी महाविद्यालय में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

0
180

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस पर शुक्रवार को वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर विवेकानंद जी की मूर्ति पर माला एवं पुष्प अर्पित किये गये। इस अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेटरनरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. ए.पी. सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रो. हेमंत दाधीच उप कुलपति वेटरनरी विश्वविद्यालय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन मूल्यों एवं जीवन आदर्शों पर उनको जगत गुरू की संज्ञा दी गई है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में समाज सेवक चंपेश कुमार ने स्वामी जी के जीवन काल के प्रेरक प्रसंगों का बखान करते हुए विद्यार्थियों को त्याग, समर्पण, देश भक्ति, राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण एवं आदर्श आचरण को अपनाते हुए जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमे भारतीय सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए मां भारती की सेवा में समर्पण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण बिश्नोई, परीक्षा नियंत्रक प्रो. उर्मिला पानू, निदेशक पी.एम.ई. प्रो. बसंत बैस सहित फैकल्टी सदस्य, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज कुमार शर्मा ने किया।


एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन
बीकानेर, 12 जनवरी। वेटरनरी कॉलेज बीकानेर में चल रहे 1 राज आर. एण्ड वी स्क्वाड्रन एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन शुक्रवार को हुआ। शिविर के दौरान कुलपति प्रो. सतीश के गर्ग ने एन.सी.सी. कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन एवं एकता के अमल में लाते हुए जीवन में प्राथमिकता देने हेतु प्रेरित किया। कुलपति प्रो. गर्ग ने इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे कैडेट्स को पारितोषिक वितरण किया। प्रशिक्षण के अवसर पर कमांडिंग अधिकारी कर्नल डी.एन. दुहन ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए एन.सी.सी. के महत्व पर बताते हुए छात्रों को इस से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की पूर्ण संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समापन समारोह के इस अवसर पर ए.एन.ओ. ले. सुनीता चौधरी ने सभी पी.आई. स्टाफ, कर्मचारियों एवं कैडेटस का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण में सी.टी.ओ. डॉ. अमित चौधरी एवं जे.सी.ओ. संजय यादव की अग्रणी भूमिका रही।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here