स्वामी विवेकानन्द का वेदान्त दर्शनरू आधुनिक जीवन की मूल आवश्यकता’
टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 12 जनवरी।आईक्यूसी राजकीय डूंगर महाविद्यालयए बीकानेर एवं स्वामी विवेकानन्द कन्या कुमारी के राजस्थान चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द वेदान्त दर्शन विषय पर आयोजित सेमिनार का आयोजन प्रताप सभागार में हुआ विवेकानन्द केन्द्र के राजस्थान चैप्टर की संयोजक शीतल जोशी ने विवेकानन्द की शिक्षाओं पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रैक्टिकल वेदांत की व्याख्या मनुष्य के पांच ऋण के संदर्भ में विस्तार से बताया ।शीतल जोशी ने केन्द्र के प्रकल्पों के बारे में बताते हुए कहा कि सुदुर दक्षिण से लेकर कश्मीर तक एवं गुजरात से लेकर नार्थ ईस्ट के पिछड़े ईलाकों में विवेकानन्द केन्द्र शिक्षाए स्वास्थ्य व संस्कृति के उत्थान हेतु जमीनी सतह पर कार्य कर रहा है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबुही खान ने विवेकानन्द जी के कार्याें की राष्ट्र जागरण अभियान तथा युवाओं की भूमिका के संदर्भ में चर्चा की। मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास ने आधुनिक शिक्षा में विवेकानन्द का महत्व एवं इसके निरन्तर इस्तेमाल पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ तरूण राठी द्वारा केन्द्र प्रार्थना कर किया गया। डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉण् राजेन्द्र पुरोहित ने स्वागत अभिभाषण में युवाओं से विवेकानन्द के सिद्धान्तों को आचरण में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर विवेकानन्द जीवनीए वृतान्तए कार्य एव शिक्षा पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। नगर विधायक श्री जेठानन्द जी ने डूंगर महाविद्यालय में निर्माणाधीन आॅडिटोरियम का निरीक्षण किया। बीकानेर कार्यस्थान संयोजक डॉण् दिव्या जोशी ने केन्द्र के द्वारा किऐ जा रहे मानव जीवन के उत्थान के कार्याे के बारे में बताया। समन्वयक डा नरेंद्र भोजक ने छात्र छात्राओं को वेदांत तथा विवेकानंद के साहित्य के पठन और स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉण् एचण्एसण् भंडारीए डॉण् रवि परिहारए डॉण् देवेश सहारणए डॉण् सरोज आमेरिया सहित बीकानेर के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यए प्रोफेसर एवं प्रबुधजन्न उपस्थित थे। डॉण् इन्द्र सिंह राजपुरोहित ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विवेकानन्द साहित्य पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया गया।

जल: विज्ञान, संस्कृति एवं समाज पर होगा राष्ट्रीय सेमिनार
संपन्न
जल, विज्ञान, संस्कृति एवं समाज पर दो दिवसीय सेमिनार के समापन सत्र पे विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्राचार्य एवं बीआईआरसी के फाउंडर मुख्य अतिथि डाॅ. रविन्द्र मंगल, मुख्य अतिथि सुबुही खान, पीएचइडी के केमिस्ट डाॅ. मनोज शर्मा, प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित, डाॅ. दिव्या जोशी व डाॅ. हेमेन्द्र भंडारी द्वारा बेस्ट पोस्टर अवार्ड डाॅ. अनुश्री व मोनू वर्मा, विनायक गुप्ता, शैलजा, दिव्या चारण एवं नमन को दिया गया व बेस्ट पेपर अवार्ड शषिकान्त, सपना व कंचन स्वामी, देवेन्द्र सिंह, महंवशी खान को दिया गया।

डाॅ. दिव्या जोशी ने बताया कि इससे पूर्व तीन सत्रों पे 34 युवाओं ने पत्र वाचन किया। आसाम के डाॅ. प्रशान्त कालिता ने जल प्रदूषण का नैनो तकनीक द्वारा निवारण, डाॅ. राजेश भाकर ने जीपीसी तकनीक व भूगोल विषय पर जल संरक्षण के उपाय, डाॅ. ब्रजरतन जोशी ने बीकानेर में बावड़ी व जल क्षेत्रों, डाॅ. मैना निर्वाण ने जन राजनीति व डाॅ. सरिता स्वामी ने संस्कृत साहित्य में जल एकता पर विचार रखे। तीसरे सत्र में पीएचइडी के सीनियर सुपरिडेन्डेट केमिस्ट डाॅ. मनोज शर्मा ने रोजमर्रा के काम आने वाली जल विशेषण तकनीक, डाॅ. दीपाली गुप्ता ने बायोटेक्नोलोजी में जल व डाॅ. स्मिता शर्मा ने जल के भौतिक कणों की अल्ट्रासोनीक आधार पर व्याख्या की।

पोस्टर सेशन रहा शहर का आकर्षण
‘‘जल’’ पर आधारित विज्ञान एवं सस्कृति का समावेश करते हुए 34 पोस्टर शोधार्थियों द्वारा प्रदर्शित किए गए। दो दिन चले इस पोस्टर सत्र की चर्चा पूरे बीकानेर में रही। मुकेश, मीनाक्षी, अभिषेक, सपना बिश्नोई, कंचन स्वामी, दिक्षा, वृतिका, सीमा, शैलेजा, सरिता आदि द्वारा प्रदर्शित पोस्टर की विषय वस्तु वाटर प्योरीफायर, जल प्रदूषण, का निराकरण, जल ऊर्जा, सोलर जल, साहित्य एवं लोक गाथाओं में जल, दवाईयां, जल जाब्स एवं इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के योगदान पर चर्चा की गई। सेमिनार के समस्त सत्रों में विवेकानन्द जी के सिद्धान्तों पर चलते हुए युवाओं द्वारा सुझाये गये उपाय निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होंगे। डाॅ. मनोज शर्मा ने विभिन्न पोस्टर का अवलोकन करने के पश्चात् यह विचार व्यक्त किए। विजेताओं को स्मृति चिन्ह्, प्रमाण पत्र एवं विवेकानन्द साहित्य की पुस्तके देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन सचिव डाॅ. सत्यानारायण ने सेमिनार का धन्यवाद प्रस्ताव पहली बार पाॅवर पाइन्ट के माध्यम से दिया। साथ ही सेमिनार में जल संरचना पर आधारित क्विज का आयोजन किया गया क्विज संयोजक डाॅ. एस.के. वर्मा ने विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किए। क्विज के विजेता मोनिका चैपड़ा, पूर्वी तनेजा व विनायक गुप्ता रहे।
कार्यक्रम में डा. संगीता शर्मा, डाॅ. देवेष खण्डेलवाल, डा. एस के यादव, डाॅ. मधुसूदन एवं डाॅ. राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रोफेसर उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. एच.एस. भंडारी एवं धन्यवाद डाॅ. राजा राम द्वारा दिया गया।



