आदित्य गोदारा की साइंस ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 19वीं रैंक

0
265

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 02 फरवरी । नोखा तहसील के छोटे से गांव जेगला के छात्र आदित्य गोदारा पुत्र साहबराम बिश्नोई जो फलोरिश ग्लोबल स्कूल बीकानेर की कक्षा – एक मैं पढ़ता है, छात्र आदित्य गोदारा ने साइंस ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 19 वी रेंक प्राप्त की है । आदित्य गोदारा के पिता साहबराम पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर पुलिस लाइन बीकानेर में पदस्थापित है। छात्र आदित्य गोदारा द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी अच्छी रैंक प्राप्त करने पर आदित्य के परिवारजनों के साथ-साथ पुलिस विभाग के कर्मचारियों व जेगला गांव के निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here