नपा तुला संतुलित बजट – राहुल पचीसिया
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
आज का यह बजट नपा तुला संतुलित बजट था। अंतरिम बजट होते हुए भी इसमें सभी सेक्टर का ध्यान रखा गया है 55 लाख नए रोजगार के अवसर देने की बात कही गई है जो कि युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। नए आईआईटी आईएएम खोलना व उच्च शिक्षा पर विशेष जोर देना सरकार की सकारात्मक मानसिकता व दूरदर्शी सोच को प्रदर्शित करता है बजट में सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा देने की बात कही गई है जो की राजस्थान में भी निवेश के लिए नए अवसर पैदा करेगा। लोकल पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाएगी।




