समाजसेवी, कर्मचारी नेता अनवर उस्ता का इंतकाल

0
464

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 05 फरवरी । कर्मचारी नेता और समाजसेवी अनवर अली उस्ता का इंतकाल आज 5 फरवरी की रात को हो गया जिनका जनाजा 6 फरवरी मंगलवार को सवेरे 10:00 बजे उस्ता मोहल्ला से जस्सूसर गेट के बाहर बड़े कब्रिस्तान में ले जाया जाएगा। उस्ताद गवर्नमेंट प्रेस में अपनी सेवाएं देने के बाद सामाजिक कार्यों के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं आप पेंशनर समाज के लोगों के लिए भी लगातार निस्वार्थ सेवाएं देते रहे हैं इनके साथ हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए हज कमेटी के साथ जुड़कर भी लगातार सेवाएं प्रदान करते रहे हैं आप पिछले 6 महीने से गले में अचानक हुई तकलीफ के कारण लगातार परेशान रहे जिसके कारण सोमवार की शाम को उनका निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here