कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल ने नोखा में किया जनसंपर्क
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर , 02 अप्रैल । बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गोविन्दराम मेघवाल ने आज नोखा क्षेत्र के रासीसर, भामटसर, सुरपुरा, सिंझगुरू, सलुंडिया,गट्टू, अणसीसर, मुकाम, हिम्मटसर, काक ड़ा,धुपालिया, जैसलसर, गुन्दूसर,मैनसर,बगनेउ,मुंदड, बिलनीयासर,गजमुखदेसर, थावरिया,झाड़ेली,उड़सर,सिनियाला,साजनवाली,जसरासर गांवों में जनसंपर्क किया। विधायक सुशीला डूडी ने कहा कि जिस समय रामेश्वर डूडी बीकानेर के सांसद बने।

उस समय उन्होंने बीकानेर के लिये कई विकास कार्य किये। विधायक ने आह्वान किया कि डूडी ने विकास की जिस अलख को जगाया है। उसे मेघवाल को जीताकर बरकरार रखना है। इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,युवा अतुल डूडी,बज्जू प्रधान प्रतिनिधि भागीरथ तेतरवाल,ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास तरड़,पूर्व सरपंच कालूराम मेघवाल,काशीराम ज्याणी,भलूराम कड़वासरा,गंगा चाहर,सांवरलाल मेघवाल,जयसुखराम डूडी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे। अपने दौरे से पहले मेघवाल ने देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन कर प्रदेश व जिले की सुख समृद्वि की कामना की।




