भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने श्री डूंगरगढ़ में ग्रामीणों से किया जनसंपर्क

0
217

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 02 अप्रैल। बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल लगातार दूसरे दिन श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होनें पुन्दलसर, रीड़ी, बाना, उपनी, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया, बापेऊ, राजेडू, लिखमीदेसर उतरादा, लिखमीदेसर दिखनादा आदि गांवों में जनसंपर्क किया।

बीकानेर के विकास को नये आयाम देने के लिये भाजपा को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा,विधायक ताराचंद सारस्वत,राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महेन्द्र चौधरी, महेन्द्र गोदारा, जगदीश, प्रवीण, शिशपाल, कोडाराम, राजपाल, कैलाश नाई, हेतराम, अर्जुन, महेन्श शास्वत, विजयपाल, केशव, भवानीशंकर, रामप्रताप, बजरंगलाल, मोतीराम, मदनलाल, आयदान, मनमोहन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, रघुवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, भागीरथ, आदिल जोशी, प्रेम, उदाराम, शिवरतन, शिवलाल, मनोज नाथ, अमित, शंकरलाल, मूलाराम, अमरचंद स्वामी, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here