टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस
बीकानेर 08 सितंबर । संयुक्त राष्ट्र संघ की यूनेस्को संस्था द्वारा 8 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य संपूर्ण विश्व में प्रति व्यक्ति साक्षरता दर को न्यूनतम से अधिकतम स्तर पर ले जाना।

इसी को ध्यान रखते हुए आज श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय की रासेयो इकाईयों द्वारा सभागार में साक्षरता की चुनौतियां विषय पर एक वार्ता रखी गई। रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी ने इस विषय से संबंधित जानकारी छात्राओं को प्रदान करते हुए रासेयो की तरफ से साक्षरता दर में वृद्धि के किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


संकाय सदस्य डॉ धनपत जैन ने भी छात्राओं को विषयगत जानकारी देते हुए साक्षरता दर की वृद्धि में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार रखे।छात्राओं की तरफ से लवीना कच्छावा,लक्षिता गहलोत,कीर्ति सोनी,भावना ज्ञानी और भूमिका राजपुरोहित ने भी विषयगत विचार मंच से साझा किए।
अन्य संकाय सदस्य भी इस वार्ता में उपस्थित रहे।



