बीकानेर को पहली बार मिला प्रतिनिधित्व, शौकत अली बने जोनल सचिव

0
177

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

जोधपुर के जितेंद्र पारीक बने अध्यक्ष, दिल्ली के नवीन चंद महासचिव, बीकानेर को पहली बार मिला प्रतिनिधित्व शौकत अली बने जोनल सचिव


बीकानेर 08 सितंबर । बीमा कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन नॉर्दर्न जॉन इंश्योरेंस एंप्लॉयज एसोसिएशन(NZIEA) का 34वा तीन दिवसीय महाधिवेशन स्थानीय स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ। तमाम वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने एवं वैचारिक प्रतिबद्धता को तीव्र रखने हेतु जोर दिया ताकि संगठन आने वाली चुनौतियों से संघर्ष हेतु अपने आप को और सक्षम बना सके।
ऑल इण्डिया इंश्योरेंस एंप्लॉयज एसोसिएशन के राष्टीय महामंत्री श्रीकांत मिश्रा ने महाअधिवेशन में प्रस्तुत प्रतिवेदन के बारे में कहा कि यह हमारे संघर्ष में जीत हासिल करने का हथियार है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम में नई भर्ती की मांग सरकार की नीति के विरोध का प्रतीक है। मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा की भारत में सरकारी कर्मचारीयों की संख्या में सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों का प्रतिशत 3.8% है जो पूरी दुनिया में सबसे कम है। नव उदारवादी व्यवस्था में रोजगार पर हमला सबसे ज्यादा भारत में है। उन्होंने मानव संसाधन और तकनीक में उचित तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया। तकनीक के इस्तेमाल बढ़ाने के लिए नई भर्ती की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा की एलआईसी में प्रमोशन नीति में भी सुधार होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रबन्धन से हुई वार्ता के आधार पर उन्हें उम्मीद है कि एलआईसी में नई भर्ती की प्रक्रिया निरन्तर जारी रहेगी।संगठन श्रीनगर और मुंबई में अपना गेस्ट हाउस बनाएगा। उन्होंने संगठन को वैचारिक और सांगठनिक रुप से लगातार ताकतवर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा की सांगठनिक स्तर पर बीकानेर का अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान है। वैचारिक प्रतिबद्धता बढ़ाने पर कोई भी मुद्दा अनसुना नहीं रह सकता।


प्रस्तुत प्रतिवेदन पर 6 सितंबर से शुरु हुई बहस में इंटरविन करते हुए ऑल इण्डिया इंश्योरेंस एंप्लॉयज एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बी एस रवि ने कहा नॉर्दन जोन इंश्योरेंस एंप्लॉयीज एसोसिएशन हमारे अखिल भारतीय संगठन के नवरतनों में से एक महत्त्वपूर्ण रतन है। उत्तर क्षेत्र के भौगोलिक, भाषा, रहन सहन, खान पान आदि में बहुत अधिक विविधता होने के बावजूद NZIEA का प्रदर्शन अखिल भारतीय स्तर पर उच्च स्तर का है। बीकानेर के इस अधिवेशन में बिरादराना श्रम संगठनों की भागीदारी भी शानदार रही है।

बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने के अभियान में भी उत्तर क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक रहा सबसे अधिक सांसदों से मिलकर संगठन के साथियों ने पत्र लिखवाए। देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यालय होने के कारण भी NZIEA महत्त्व और अधिक बढ़ जाता है। कुल बीमा कर्मचारियों में संगठन के सदस्यों की संख्या 84%है sc/st वर्ग के कर्मचारियों में भी संगठन की सदस्य संख्या 70% है। बीकानेर मंडल की प्रशंसा करते हुए बी एस रवि ने कहा कि संगठन के द्वारा आह्वान की जाने वाली हड़तालों में बीकानेर मंडल 95% से ऊपर की संख्या के साथ आखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहता है। संगठन हमेशा महिलाओं के हित के बात ईमानदारी के साथ उठाता है। भुवनेश्वर में दिसंबर में होने वाली ऑल इण्डिया महाअधिवेशन में जो भी महिला साथी भाग लेना चाहे वो आ सकती हैं उनके लिए कोई संख्या सीमा नहीं है।
जोधपुर मंडल के मंडल सचिव ने सरकार की नीतियां आम आदमी के हित की नहीं है अतः हमें नीतियों पर चोट करनी होगी।एलआईसी के प्रबंधन के नकारात्मक रवैए की निंदा करते हुए कहा कि प्रबन्धन संवेदनहीन है। उन्होंने प्रशासनिक खामियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
बीकानेर मंडल सचिव शौकत अली पवार ने कहा कि राजनीति का असर जब हमारे जीवन स्तर पर पड़ता है तो फिर हमें भी राजनीति पर पैनी नज़र रखनी होगी। उन्होंने बीकानेर की विशेषता बताते हुए कहा कि आज़ादी से लेकर आज तक बीकानेर में कोई हिन्दू मुस्लिम दंगे नहीं हुए ।उन्होंने खम्मा घणी कह कर संबोधित किया। उन्होंने अलग अलग प्रांतों के प्रतिभागियों की उपस्थिति के कारण इस महाअधिवेशन की खूबसूरती बढ़ी है। उल्लेखनीय है कि सम्मेलन में व्यक्तिगत योगदान की सूची में शौकत अली ने सर्वाधिक योगदान दिया।


महाअधिवेशन में प्रस्तुत प्रतिवेदन पर हुई बहस का जवाब महासचिव नवीन चंद ने दिया और कहा कि वे सदस्यों के द्वारा उठाए गए मुद्दों का समयबद्ध तरीके से हल करवाने का प्रयास करेंगे।
बीकानेर मण्डल अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि
महाधिवेशन में अगले तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें जोधपुर के जितेंद्र पारीक अध्यक्ष, दिल्ली के नवीन चंद महासचिव, बीकानेर के शौकत अली पवार जोनल सचिव चुने गए। अन्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं
उपाध्यक्ष
रघुनंदन प्रसाद दिल्ली
राजीव सहगल चंडीगढ़
सचिव
भानु प्रताप दिल्ली
पवन गुप्ता श्रीनगर
पंकज भारद्वाज जालंधर
संगठन महामंत्री
प्रदीप मिन्हास शिमला
मुख्य कोषाध्यक्ष
अनुपमा सचदेवा दिल्ली
सह कोषाध्यक्ष
कुलदीप शर्मा दिल्ली
ओमवीर सिंह रोहतक
विशेष आमंत्रित सदस्य
रितु अबान
सुमित कुमार जयपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here