पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
टुडे राजस्थान न्यूज़. (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 11 जनवरी । आज महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.मिर्जा हैदर बेग ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतागण के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग डॉ.मिर्जा हैदर बेग ओम प्रकाश जावा श्रवण रामावत रईस अली नजरूल हसन चढवा ऐजाज पठान एड. ईशाक अली आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

डॉ. बेग ने बताया कि शास्त्री जी ने देश की आजादी से लेकर देश के निर्माण तक में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश की जनता को एकजुटता और प्रगति के लिए प्रेरित किया। “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश को सुरक्षा और समृद्धि का रास्ता दिखाया। शास्त्री जी की कर्मठता, विनम्रता, सादगी, देश के प्रति सेवा व समर्पण की भावना हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।



