इफ्तारी जैसे आयोजन से समाज में प्रेम, सद्भावना और एकजुटता को मजबूत करते हैं
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर के हसनैन ट्रस्ट में नमस्ते भारत और बुल पावर एनर्जी द्वारा रोज़ा इफ्तार का शानदार आयोजन
बीकानेर 27 फरवरी । आज बीकानेर में नमस्ते भारत और बुल पावर एनर्जी के संयुक्त तत्वावधान हसनैन ट्रस्ट में रोज़ा इफ्तार व दावत-ए-इफ्तार का शानदार एहतमाम किया गया। इस मुबारक मौके पर शहर के गणमान्य शख्सियतों, समाजसेवियों और बड़ी तादाद में रोज़ेदारों ने शिरकत की।
इफ्तार के लिए सजे दस्तरख़्वान पर खजूर, ताजे फल, लज़ीज़ पकवान और शर्बत की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। पूरे प्रोग्राम का माहौल भाईचारे, मोहब्बत और आपसी इत्तेहाद की खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा था।
आयोजकों ने अपने खिताब में कहा कि ऐसे पाक और मुक़द्दस आयोजन समाज में अमन, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आइंदा भी इस तरह की सामाजिक व ख़िदमती सरगर्मियां जारी रहेंगी।
प्रोग्राम के आखिर में तमाम मेहमानों ने नमस्ते भारत और बुल पावर एनर्जी की इस पहल की दिल खोलकर सराहना की और दुआ की कि यह सिलसिला यूं ही जारी रहे।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं। भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में महेश पारीक, मुहम्मद उस्मान, रफ़ीक़ कादरी, अज़ीज़ भुट्टा, नौशाद अली कादरी, डॉ सायमा नाज़, मनीष ओझा, जाहिद हुसैन, आसिफ सहित अन्य धर्मप्रेमी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नमस्ते भारत की ओर से असमा नाज़ ने कहा कि रोज़ा इफ्तार सिर्फ़ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मोहब्बत और भाईचारे को मजबूत करने का जरिया है। उन्होंने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आगे भी इस तरह के ख़िदमती और सामाजिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।
बुल पावर एनर्जी की ओर से शरद आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, सेवा और इंसानियत का पैग़ाम देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द मज़बूत होता है, और हमें मिलकर सामाजिक एकता को आगे बढ़ाना चाहिए।




