पीबीएम में स्थापित होगी न्यूरो कैथ लैब

0
65

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

पीबीएम में स्थापित होगी न्यूरो कैथ लैब, मंत्री गोदारा ने पीबीएम में गत दिनों आयोजित बैठक के दौरान भिजवाए थे प्रस्ताव

बीकानेर 27 फरवरी । मुख्यमंत्री ने पीबीएम अस्पताल में न्यूरोपैथी कैथ लैब की स्थापना तथा रेटिना सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 7 करोड़ रुपए की घोषणा की है। खाद्य मंत्री ने गत दिनों पीबीएम अस्पताल में आयोजित बैठक के दौरान इसके लिए प्रस्ताव प्राप्त करते हुए सरकार को भिजवाए थे। इस आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा बीकानेर में न्यूरो कैथ लैब की स्थापना की घोषणा की गई है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का आधुनिक उपचार स्थानीय स्तर पर संभव होगा। इसी प्रकार रेटिना सर्जरी के उपकरणों की उपलब्धता से आंखों की गंभीर बीमारियों का आधुनिक और सटीक इलाज स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा और मरीजों को अन्यत्र रेफर होने की जरूरत कम होगी।

मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, इतिहास, समाज शास्त्र, भौतिक शास्त्र और प्राणी शास्त्र विषय स्वीकृत किए हैं। इससे बेटियों को इन विषयों की स्नातकोत्तर तक की शिक्षा कॉलेज में ही प्राप्त हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here