भाजपा संभाग कार्यालय में ‘नमो जलपान गृह’ का हुआ शुभारंभ

0
35

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में “नमो जलपान गृह” का शुभारंभ

कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

बीकानेर, 06 मई। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय बीकानेर में आज कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नव स्थापित “नमो जलपान गृह” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस जलपान गृह का उद्घाटन भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ द्वारा फीता काटकर किया गया।


श्याम पंचारिया ने कहा कि संगठन में निरंतर बढ़ती गतिविधियों तथा कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए “नमो जलपान गृह” एक उपयोगी पहल है। इससे कार्यालय में आने वाले सभी लोगों को चाय-नाश्ते सहित जलपान की व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संवाद का वातावरण भी सुदृढ़ होगा।
सुमन छाजेड़ ने कहा नव स्थापित “नमो जलपान गृह” संगठन के कार्यकर्ताओं एवं कार्यालय आने वाले आगंतुकों के लिए निश्चित रूप से एक उपयोगी सुविधा सिद्ध होगा तथा भाजपा कार्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, आईटी विभाग जिला संयोजक सुरेंद्र स्वामी, संभाग कार्यालय प्रभारी विनोद करोल, सह-प्रभारी जयकिशन उपाध्याय, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, कार्यालय सहमंत्री महेंद्र सिंह शेखावत, सुनील रामावत एवं गणेश रामावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here