अखण्ड कीर्तन का हवन-यज्ञ का समापन सोमवार को
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
दास हनुमान मंदिर में अखण्ड कीर्तन का हवन-यज्ञ के साथ होगा समापन
बीकानेर, 15 जून। देशवाली कुम्हारों के मोहल्ले स्थित दास हनुमान मंदिर में श्री बजरंग युवा मंडल के तत्वावधान में 5 जून से चल रहा अखण्ड कीर्तन सोमवार,प्रातः सुबह 7 बजे 15 जून को सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न होगा।

दस दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, संकीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। अखण्ड कीर्तन से मंदिर परिसर एवं समूचा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
समापन अवसर पर हवन-यज्ञ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। श्री बजरंग युवा मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
श्री बजरंग युवा मंडल ने 5 जून से 15 जून तक आयोजित इस अखण्ड कीर्तन महोत्सव को अपनी श्रद्धा, सेवा, भक्ति एवं मधुर भजनों से भक्तिमय बनाने वाले समस्त श्रद्धालुओं, भजन गायकों, सहयोगकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी भक्तजनों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंडल ने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण एवं भक्ति भाव से ही यह आयोजन भव्य, दिव्य एवं अत्यंत भक्तिमय बन सका।
निवेदक :
श्री बजरंग युवा मंडल
दास हनुमान मंदिर, देशवाली कुम्हारों का मोहल्ला, बीकानेर 🚩🙏



