अपना घर वृद्ध आश्रम में गूंजे तराने

0
75

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

अपना घर वृद्ध आश्रम में गूंजे तराने

बीकानेर 30 जून । नौशाद एकेडमी ऑफ हिन्दुस्तानी संगीत बीकानेर द्वारा अपना घर का 13 वाँ वार्षिक उत्सव के अवसर पर मंगलवार को अपना घर वृद्ध आश्रम वृंदावन एंक्लेव कॉलोनी में वृद्ध भाइयों को खुशियां प्रदान करने के लिए एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी व अपना घर के ज्ञान जी ने बताया की कार्यक्रम में मख्य अतिथि दुर्गा राम मूंड थे।

विशिष्ट अतिथि सैय्यद अख्तर अली कैलाश दान चारण तोला राम डागा विक्रम सिंह मुकेश जेवरिया थे कार्यक्रम की अध्यक्षता गायक एम रफीक कादरी ने की।

कार्यक्रम मे बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार एम रफीक कादरी सुमन पंवार सिराजुद्दीन खोखर दीपक खत्री मनफूल पवार डॉ नरेश पोपली ने गीत प्रस्तुत कर अपना घर का वार्षिक उत्सव मनाकर वृद्ध जनों में खुशियां बांटी सभी कलाकारों को स्मृति देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here