एक शाम कल्याण जी आनंद जी आरडी बर्मन के नाम में गूंजे तराने
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
एक शाम कल्याण जी आनंद जी आरडी बर्मन के नाम में गूंजे तराने
बीकानेर,30 जून । सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर द्वारा आगामी सोमवार को महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम होटल लाल जी के सामने हिंदी सिनेमा के जाने-माने संगीतकार कल्याण जी आनंद जी जोड़ी के कल्याण जी और आर डी बर्मन की जंयती जन्मदिन पर रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम एक शाम कल्याण जी आनंद जी आर डी बर्मन के नाम आयोजित किया गया।

संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल बाबू पैलेस रानी बाजार के डायरेक्टर हाजी अयूब अली सोढ़ा थे अध्यक्षता महबूब रंगरेज अध्यक्ष कांग्रेस खेलकूद विभाग ने की विशिष्ट अतिथि सैय्यद अख्तर अली मो सदीक चौहान मास्टर अमीर थे कार्यक्रम में एम रफीक कादरी सिराजुद्दीन खोखर डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी एल के गोस्वामी पवन गहलोत मंजू सुथार एम आर कुकरेजा जावेद मिर्जा राजेश अरोड़ा विवेकानंद आर्य राकेश सारस्वत अशोक सोनी प्रदीप खत्री मनफूल पवार इम्तियाज अहमद डॉ नरेश पोपली धर्मा राम हरि किशन मेहरड़ा लक्ष्मी नारायण भाटी ने गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की संचालन एम रफीक कादरी ने किया।




