सुदर्शना नगर ने पवन पूरी को हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता ट्राफी पर किया कब्जा
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
सुर्दशना नगर जुनियर क्रिकेट प्रतियोगिता
सुदर्शना नगर ने पवन पूरी को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया
भावेश मैन ऑफ दी मैच रहे
बीकानेर, 30 जून। शहीद भगत सिंह पार्क विकाश समिति की और से ग्रीष्मकालीन अवकाश मे सुर्दशना नगर जुनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला घड़सीसर स्थित दी सुपर पॉवर प्ले टर्फ बोक्श मे खैला गया जिसमे सुदर्शना नगर की टीम ने पवन पुरी टीम को 7 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया ।

समिति के सयुक्त सचिव मनीष भोजक ने बताया की पवन पूरी टीम ने टास से जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने निर्धारित 10 ओवर मे 60 रन बनाए जिसमे कात्तिक विजयवर्गीय ने 24 रन व लक्षित सेवग ने 18 रन बनाये सुर्दशना नगर के भावेश व अन्सू ने क्रमश 2-2 विकेट लिये लक्ष्य का पीछे करती सुर्दशना नगर के कप्तान भावेश देवडा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्के 5 चोको की सहायता से अविजित रहते 50 रन बनाये उन्होंने अपनी टीम को 6 ओवर मे एक विकेट के नुकाशन पर 61 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया भावेश मैन ऑफ दी मैच रहे मैच समाप्त के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट संघ के सयुक्त सचिव शंकर सेवग, क्रिकेट कोच रिजवान खान, पंकज जागिंड, तरुण भोजक ने सभी खिलाड़ियों को मैडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया शंकर सेवग ने कहा ग्रीष्मकालीन अवकाश मे नई नई प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है अम्पायर ऋतुराज शर्मा व स्कोरिंग हार्दिक ने की धन्यवाद हमेन्त सेवग ने ज्ञापित किया।



